Categories: Crime

21 साल की युवती से प्रेम प्रसंग में 52 साल के वाणिज्यकर अधिकारी गिरफ्तार

अंजनी राय

लखनऊ:-गोमतीनगर निवासी 21 वर्षीय युवती के अपहरण के आरोप में सोमवार शाम वाणिज्य कर विभाग के अधीक्षक कानपुर निवासी 52 वर्षीय राजेश देवल को पुलिस ने पकड़ लिया। युवती से उनका कई महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा है।

युवती की मां ने उन पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ ही हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस आरोपी राजेश को पकड़कर युवती के बारे में पूछताछ कर रही है। उधर, राजेश के पकड़े जाने की सूचना मिलने के बाद विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। देर रात तक कई अधिकारी-कर्मचारी थाना में एकत्र थे।…

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts