संजय ठाकुर
मऊ। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में हुई। इसमें कुल 27 पारिवारिक मामले आए जिसमें परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से 12 मामलों का निस्तारण हुआ। इसमें पांच मामलों में पक्षकारों ने अपना – अपना मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। जिससे दस परिवारो के बीच टूट रहे रिश्ते सुलझ जाने से उनकी खुशियां एक बार पुनः लौट आई। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि नौ सितंबर 2018 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।
परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से सुष्मा और मनीष, सविता और सम्पत, सन्नू देवी और महताब आलम, जनार्दन साहनी और बंदना तथा सुदामा चौहान और सुनीता ने अपना-अपना मतभेद भुलाकर साथ-साथ रहने को तैयार हो गए। वही खुश्बू गोड़ और पिन्टू तथा अखिलेश और सुमन का मामला न्यायालय में विचाराधीन होने तथा मन्ना देवी और रामप्रसाद, चंदा साहनी और राहुल, मैमुनिशा और कमरुद्दीन, जरीना खातून और इम्तेयाज तथा मेनिका और देवेंद्र के मामले में पक्षकारों के लगातार अनुपस्थित रहने और सुलह न होने की स्थित में पत्रावली निस्तारित कर दी गई।
इस दौरान पांच मामलों में कोई पक्षकार हाजिर नहीं हुआ वही चार मामलों में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया तथा पांच मामलों में एक-एक के हाजिर होने के चलते मामले में बैठक की अगली तिथि नौ सितंबर 2018 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का आदेश दिया गया। बैठक में परामर्श केंद्र के सदस्यगण सर्वेश दूबे, इब्राहिम सेवक, विनोद कुमार सिंह, डा. एमए खान, अर्चना उपाध्याय, मौलवी अरसद, दीवान चंदा सिंह, आरक्षी पुष्पा गुप्ता और बरखा ने अपना योगदान दिया। इस मौके पर काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…