संजय ठाकुर
मधुबन (मऊ) : स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनौर में बीते 29 अगस्त को अपनी पत्नी व दो बेटियों की हत्या करके घाघरा में छलांग लगाने वाले सिरफिरे पिता लक्ष्मीशंकर मौर्य के जीवित या मृत अवस्था मे मिलने की संभावना क्षीण होती देखकर उसके परिजन अब मरणोपरांत होने वाले क्रिया कर्म को करने की तैयारी में जुट गए हैं।
क्षेत्र के लखनौर निवासी लक्ष्मीशंकर मौर्य ने बीते 29 अगस्त को अपनी पत्नी ¨डपल व तीन वर्ष की बेटी स्काई तथा छह माह की बेटी सोनू की हत्या करके स्वयं आत्महत्या करने की पुलिस को सूचना देकर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घाघरा नदी मे छलांग लगा दिया था। चूंकि इस समय घाघरा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। लिहाजा उसकी तलाश में पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस घाघरा नदी की सीमा पर स्थित पुलिस थानों के माध्यम से उसका जीवित या मृत अवस्था में पता लगाने का प्रयास कर रही है लेकिन अभी तक कामयाबी नहीं मिल सकी है। ऐसे में उसके जीवित बचने की संभावना से पुलिस व आरोपी के परिजन निराश होते जा रहे हैं। इसके चलते आरोपी की पत्नी और उसके बेटियों के मरणोपरांत होने वाले क्रिया कर्म की तैयारी मे आरोपित के परिजन जुट गए हैं। इस समय भी लखनौर गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है। रह-रह कर परिजनों के करुण क्रंदन से सब द्रवित हो जा रहे हैं
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…