Categories: MauUP

ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत

यशपाल सिंह

मऊ -हलधरपुर थाना क्षेत्र के मडैली मोड़ के समीप ट्रैक्टर के धक्के से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा सोमवार की सुबह 9:30 बजे हुआ।

संतोष कुमार राजभर पुत्र स्व. महादेव राजभर हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा ग्राम पंचायत का निवासी है और ट्रैक्टर चलाने का कार्य करता था। घटना की प्रात: वह बाइक से मड़ैली की तरफ तकादे की रकम वसूलने गया था। उसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्राली उधर से गुजर रही थी और उसी के धक्के से वह ट्राली में फंस गया और कुछ दूर घसीटने के बाद उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक संतोष कुमार राजभर के कुल तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनय कुमार ¨सह रतनपुरा आउट पोस्ट पुलिस चौकी के प्रभारी सच्चिदानंद यादव, ग्राम प्रधान किन्नू राजभर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर के अंत्य परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। मृतक की पत्नी के तरफ से हलधरपुर थाने में ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के बाद से चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर छोड़कर फरार हो

Adil Ahmad

Recent Posts