कमलेश कुमार
अदरी(मऊ)श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। रात बारह बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने पटाखे दागे और आरती की। महिलाओं ने गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया सहित अन्य सोहर गीत गाए।
क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की तैैयारियां पखवारे भर से चल रही थीं। सोमवार को इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और वह दिन आ पहुंचा। सुबह स्नान-ध्यान कर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। दिन भर भजन-कीर्तन करते हुए लोगों ने श्री कृष्ण जी की आराधना की और जगह-जगह झांकियां सजाईं। क्षेत्र के इंदारा बाजार सहित अन्य स्थानों पर झांकियां सजाई गई थीं। आरपीएफ चौकी प्रभारी सुधीर राय की अगुवाई में रेलवे मंदिर परिसर, अदरी पुलिस चौकी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास से मनाया गया। श्रद्धालुुुओं ने जगह-जगह पहुंचकर सुंदर सजी झांकियों के दर्शन किए और उनकी तस्वीर मोबाइल व कैमरों में कैद की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आरती की तो महिलाओं ने सोहर गाए। गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया सहित अन्य गीतों व सोहर से पूरा माहौल भक्ति मय रहा। श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ आइपीएफ इंस्पेक्टर डीके राय ने फीता काट व दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान राजेश राय, सुधीर राय, चन्द्रमा यादव, रत्नाकर राय, अवनेंद्र राय, एसपी भारती, पप्पू, दीपचन्द, अभिनाश, भागवत, डीके राय सहित अन्य लोगों की देखरेख में बाहर से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…