रूपेंद्र भारती
मऊ : घोसी नगर के बड़ागांव उत्तरी में स्थित 33/11केबी के विद्युत उपकेन्द्र पर ठीकेदार द्वारा नियुक्त विद्युत कर्मियों ने कई माह से वेतन न मिलने से आजिज आकर अधिशासी अभियंता विद्युत उपकेन्द्र घोसी तृतीय डीडी शर्मा को ज्ञापन सौंपकर वेतन आदि का मांग किया । इस सम्बंध में अधिशासी अभियंता ने नियुक्ति से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए जांचोंपरान्त आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
घोसी नगर के बड़ागांव उत्तरी स्थित 33/11के बी विद्युत उपकेन्द्र पर पर ठीकेदार द्वारा नियुक्त संविदा कर्मी अखिलेश कुमार पुत्र रामवृक्ष , आलोक राज मौर्या पुत्र रामानंद मौर्या , बृजेश कुमार चौहान पुत्र राम नौमी सहित संतोष कुमार पुत्र स्वर्गीय सनेही राम के अलावा राधेश्याम पुत्र दुखन्ती , हरीकेश पुत्र राम विजन , मोहित पुत्र सुधल कार्य कर रहे थे जिनको अप्रैल से अबतक कोई वेतन एवं अन्य लाभ नही मिल रहा है।
जिससे आजिज आकर मंगलवार को अखिलेश कुमार के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता विद्युत उपकेन्द्र घोसी तृतीय डी डी शर्मा को मांग पत्र सौंपकर वेतन सहित मिलने वाली अन्य लाभों का मांग किया । इस सम्बंध में अधिशासी अभियंता ने कहा कि हमारे यहां प्राप्त सूची में आप लोगों का नाम नहीं है । यदि आप लोग कार्य किये है तो जांचोंपरान्त उचित वेतन आदि का लाभ नियमानुसार दिलाया जायेगा परंतु मेरे संज्ञान में आप लोगों की नियुक्ति से सम्बंधित कोई सूचना नहीं है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…