संजय ठाकुर
मऊ। परिवार परामर्श केंद्र की बैठक रविवार को पुलिस लाइन स्थित महिला थाना में पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह के निर्देशन में हुई। इसमें कुल 12 पारिवारिक मामले आए जिसमें सदस्यों के प्रयास से चार मामलों का निस्तारण हुआ। जिसमें तीन मामलों में पक्षकारों को समझा बुझाकर उनका विवाद हल करा दिया गया। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि 16 सितंबर नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया।
परामर्श केंद्र के सदस्यों के प्रयास से ममता चौहान और उसके पति अजय कुमार तथा ससुर रामलोचन के बीच चल रहा विवाद हल करा दिया गया। वही भारती और अजीत तथा सावित्री और अंजू और मंजू के बीच चल रहे विवाद को पक्षकारों को समझा बुझाकर हल करा दिया गया। वही मंजू और अजीत सोनकर के मामले में मंजूू के लगातार अनुपस्थित रहने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। वही चमेली और अनिल, निशा और सनोज, हेमवंती और उदयनरायन, के मामले में एक-एक पक्ष उपस्थित रहां।
वही लक्ष्मीना और राजेश के मामले में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय की मांग किया। तथा संगीता और हरिकेश, रामप्रताप और सुमन तथा अशोक पांडेय और इंदूमती के मामलें में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। जिसमें चलते बैठक की अगली तिथि 16 सितंबर 2018 नियत कर पक्षकारों को नोटिस भेजे जाने का निर्देश दिया गया। बैठक में परामर्श केंद्र के सदस्यगण अर्चना उपाध्याय, विनोद कुमार सिंह, दरोगा विन्ध्यवासिनी पांडेय, दीवान चंदा सिंह, महिला आरक्षी पुष्पा गुप्ता, पूनम पाल, बरखा ने अपना सहयोग दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…