कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) कोपागंज विकास खंड के इंदारा, ओटोपुर निवासी प्रताप कुमार पुत्र रामकिशुन राम ने मुख्य विकास अधिकारी, जिलाधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी व ग्राम प्रधान को पत्र देकर आरोप लगाया है कि इंदारा ग्राम सभा के ओटोपुर में गाटा संख्या 2293 सरकारी अभिलेख में ग्राम सभा की सम्पत्ति है।उसी भूमि में एक इंन्डिया मार्का हैन्ड पम्प लगा है।
गांव का ही संजय कुमार पुत्र जगबंधन ने चारदीवारी के अंन्दर इन्डिया मार्का हैन्ड पम्प को चारों तरफ से घेर कर अन्दर करके गेट लगा दिया है। गेट हमेशा बंद रखता है जिससें हरिजन बस्ती के किसी भी व्यक्ति को पानी नही लेने देता है। गांव के लोगों को ओटोपुर मे मात्र वही एक इन्डिया मार्का हैन्ड पम्प लगा है। जिसमें हम ग्रामवासियों को शुद्व पानी नही मिल पा रहा है। बरसात में लोगों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है। संजय कुमार मनबढ़ प्रवृत्ति का व्यक्ति है। कोई भी व्यक्ति जब समझाने बुझाने की बात करता है तो क्रोधित होकर गाली देते हुए झगड़ा पर आमदा हो जाता है। इस संन्दर्भ मे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुबाष यादव का कहना है कि हैन्ड पम्प सरकार द्वारा ग्रामसभा की जमीन में सार्वजनिक रूप से लगवाया गया है। संजय ने उसको चारदीवारी कर के अपने मकान के अन्दर कर लिया है। जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…