राज बहादुर सिंह
मधुबन/मऊ : दोहरीघाट पम्प कैनाल नहर से मीरपुर माइनर में पानी न छोड़े जाने से क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ कृषि योग्य भूमि की सिंचाई नहीं हो पा रही थी। उधर पानी न आने के चलते धान की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी।बता दे कि मीरपुर माइनर से अल्लुपुर, ककरीयाडीह, सुल्तानपुर सहित दर्जनो गांव इस नहर से लाभान्वित होते है। माइनर में पानी छोड़ने के लिए किसानों के नेता जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी ने मुख्यमंत्री, सिंचाई मंत्री व उच्चाधिकारियों से गुहार लगाते हुए इस बात की चेतावनी दी कि 18 सितम्बर तक नहर मे पानी न आने की स्थिति मे नहर को किसानो द्वारा पाटने का कार्य किया जायेगा।
इस मौके पर डाक्टर खुर्शेद, अजय कुमार गुप्ता, हरिकेस यादव, लालबहादुर मौर्य, प्रसिद्ध नारायण पाण्डेय, रामचंद्र मौर्य, नन्दन राय आदि लोग उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…