कमलेश कुमार
अदरी(मऊ) पिछले दो तीन महीनो में रेलवे के गेटमैन पर असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे हमले को देखते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर गुरुवार की रात जांच अभियान चलाया गया।
इंदारा आरपीएफ चौकी प्रभारी सुधीर राय ने बताया कि रेलवे ढाला को खोलने को लेकर गेटमैन से मारपीट की जा रही रही। कुछ दिनों पहले दिल्ली में एक गेटमैन को बदमाशो ने हाथ पैर काट देने से उसकी मौत हो गई है। इसको देखते हुए रेलवे बोर्ड के निर्देश पर गेटमैन के प्रति सुरक्षा के भावना को मजबूत करने व ट्रेन का परिचालन बेहतर करने के उदेश्य से गुरुवार की रात ढाला की जांच व गेटमैन की सुरक्षा जायजा लिया गया। इसी क्रम में मऊ से रतनपुरा व इंदारा से बेल्थरा रोड़ स्टेशन के बीच स्थित गेट नंबर 29 सी, 32 सी सहित आधे दर्जन गेटों पर पहुँचकर सुरक्षा का जायजा लिया गया। इस दौरान सुधीर राय, राजेश राय, रामकृपाल यादव, चन्द्रमा यादव, एसपी भारती आदि लोग अभियान में शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…