संजय ठाकुर
मऊ : आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्षा उर्मिला जयसवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कलेक्टेट सभाकक्ष में किया गया। उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जिला पंचायत अध्यक्षा को पुष्ण गुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।
ये समाजिक-आर्थिक जाति जनगणना के आंकड़ो का आधारित होगा, इसमें न तो परिवार के आकार आडें आएगा और न ही उम्र को लेकर कोई सीमा तय होगी। परिवार के बुजुर्ग से लेकर नवजात सब कवर होगे। उक्त अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा इस योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी तथा बताया गया कि जनपद से 1 लाख 11 हजार परिवारों को योजना का लाभ देने के लिए चिन्हित कर लिया गया है। तथा बताया गया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि गरीब लाचार व्यक्ति जो इलाज नही करा सकता है उसे इस योजना का लाभ दिया जायेगा। यह योजना विश्व में अपने ठंग की अनोखी योजना है यह सबके हित के लिए अनोखी योजना है।
उक्त अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्षा, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सुनिल गुप्ता द्वारा मा0 प्रधानमंत्री जी जन आरोग्य योजना के शुभारम्भ का लाइव प्रसारण वीडियो के माध्यम से देखा गया। उक्त अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सुनील गुप्ता, मुख्य चिकित्साधिकारी, डा0 एच0एन0 सिंह, आशा बन्धुए तथा डाक्टर उपस्थित रहें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…