कमलेश कुमार
अदरी(मऊ). इंदारा रेलवे स्टेशन परिसर में लाखों खर्च कर लगाए गए वाईफाई करीब एक सप्ताह बंद पडे़ हैं। कारण यह है कि वाईफाई को चालू रखने वाला सीपीयू खराब है। इसके चलते बीते एक सप्ताह से यात्रियों को ट्रेनों के विषय में जानकारी लेने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विंडबना की बात तो यह है कि एक सप्ताह से बंद पडे़ वाईफाई पर विभाग के अधिकारियों का ध्यान नहीं गया, इससे माना जा रहा है कि विभाग अपनी जिम्मेदारियों को लेकर सजग नहीं हैं। यात्रियो ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर वाईफाई के खराब होने से ट्रेनों का सही लोकेशन नहीं मिल पा रहा है। जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य को जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेल कर्मचारी से जाकर बार-बार पूछने पर कि ट्रेन कब आएगी तो कहा जाता है कि ट्रेन आने की सूचना ध्वनि विस्तारक से दिया जायेगा। इस बावत स्टेशन अधीक्षक प्रभारी मुरली मनोहर सिंह ने बताया बीते सप्ताह से वाईफाई खराब हो गया है, जिसे विभाग को अवगत कराया गया है। कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए एवं ट्रेनों की जानकारी के लिए स्टेशन परिसर में लगे ध्वनि विस्तारक से ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को बार-बार दी जाती है। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नही होने दी जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…