संजय ठाकुर
मऊ : पं0 दीनदयाल उपाध्याय के 98वें जन्म दिवस के अवसर पर सेवायोजन कार्यालय मऊ, राजकीय आई0टी0आई0 मऊ एवं कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वाधान में रा0आई0टी0आई0 परिसर में दिनांक-26-09-2018 को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें शिवशक्ति बयोटेक्नालाजिस लि0, वेलस्पन इण्डिया लि0, विनुथना फर्टीलाइजर, एम0बी0टी0 कृषि मार्ट प्रा0लि0, ओरियन सिक्योरिटी प्रा0लि0, एस0एल0वी0 सिक्योरिटी प्रा0लि0, जय भारत मारूती कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रोजगार मेले में 832 बेरोजगार लाभार्थियों द्वारा पंजीकृत कराया गया जिसमें साक्षत्कार के माध्यम से 344 लाभार्थियों का चयन किया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी, अपर संख्यिकीय अधिकारी, एम0आर0 प्रजापति एवं भूपेन्द्र कुमार पाल प्रधानाचार्य, रा0आई0टी0आई0 मऊ द्वारा 90 लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में रामप्रताप मल्ल बीर प्रकाश, संजय सोनकर, एकबाल अहमद, सुरेन्द्र पाण्डेय, अखिलेश्वर सिंह, नागेन्द्र सिंह एवं कौशल विकास मिशन से एम0आई0एस0 प्रबन्धक, आशुतोष पाण्डेय, सर्वेश दूवे, गोपाल दूबे आदि लोग उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…