अंजनी राय
देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले का आरोपी मेहुल चोकसी ने कहा कि प्रवर्तन निदेशाल के सभी आरोप झूठे और आधारहीन हैं। मेहुल चोकसी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि ईडी ने गलत तरीके से मेरी संपत्ति को जब्त किया है। आपको बता दें अरबों रुपये के पीएनबी घोटाले के सामने आने के बाद यह पहला मौका है जब मेहुल चोकसी ने एक वीडियो के माध्यम से अपना पक्ष रखा है और ईडी के आरोपों को गलत करार दिया है।
चोकसी ने कहा कि पीएनबी केस में मुझे बलि का बकरा बनाया जा रहा है। भारत विजय माल्या और ललित मोदी के ब्रिटेन से प्रत्यर्पण की कोशिश में लगा है। दोनों ही भगोड़ा कानून के तहत भारत में वांछित हैं। पीएनबी घोटाले पर चोकसी ने कहा- मुझे इस केस की ज्यादा जानकारी नहीं है क्योंकि बैंकरों से कंपनी के अफसर बातचीत करते थे। चोकसी ने यह भी कहा कि वह पीएनबी घोटाले में जरा भी भरपाई नहीं कर पाएगा क्योंकि वह कंगाल हो चुका है। उसकी सारी संपत्ति जब्त हो चुकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…