Categories: National

पीएम मोदी और सीएम योगी को टीचर ने दिया टीईटी पास करने का चैलेंज!

अंजनी राय

यूपी के मुर्जापुर में एक शिक्षक ने पीएम मोदी और सीएम योगी को सोशल मीडिया पर खुलेआम चैलेंज दिया है। यह चैलेंज है टीईटी पास करने का। शिक्षक शिवनाथ प्रजापति ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी को व्हाट्सएप ग्रुप में चैलेंज कर मैसेज भेजा था जिसमें लिखा था कि अगर हिम्मत है तो पहले टीईटी की परीक्षा पास करके दिखाएं फिर जाकर पीएम और सीएम बनें। बस फिर क्या था। दोनों दिग्गज एग्जाम देने तो नहीं आए पर उनके शुभचिंतकों ने शिक्षक का जीना मुहाल कर दिया।

शिक्षक की शिकायत आला अधिकारियों से की जा चुकी है और उसे निलंबित कर दिया गया है। साथ ही जांच की जा रही है कि शिक्षक इस प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट पहले भी कर चुका है या नहीं?

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts