Categories: National

नागालैंड में बाढ़ के कहर से निजात को केंद्र ने दिया 800 करोड़

आदिल अहमद,

कोहिमा। नगालैंड सरकार को इस मानसून के दौरान भूस्खलन और बाढ़ से हुए ढांचागत नुकसान की भरपाई के लिए करीब 800 करोड़ रूपये की तत्काल सहायता की जरूरत है। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

गृह और राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव रोविलात्युओ मोर ने बताया कि नगालैंड में भूस्खलन और बाढ़ से भीषण हानि हुई है और इससे राज्य की कुल आबादी में से 13.19 फीसदी आबादी प्रभावित हुई है। इसके चलते 532 गांवों में 48,821 परिवार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मोर ने बताया कि इस मानसून सीजन में प्राकृतिक आपदा के चलते कई जगहों पर बाढ़ ने सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया है, बहुत से लोग बेघर हो गए हैं और कृषि को भारी नुकसान पहुंचा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts