Categories: National

उफनती नदी में बही वैन चार की मौत, शिवपुरी में नाले में बहा बच्चा

अंजनी राय

भिंड जिले के मेहगांव में बेसली नदी में वैन डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गयी। मृतक झांसी के ट्रांसपोर्टर ओम प्रकाश पटेरिया और उनका परिवार है। शिवपुरी में शौच के लिए गया 8 साल का एक बच्चा नाले में बह गया।

मेहगांव में स्टेट हाईवे 19 पर उफनती नदी पार करने की कोशिश में एक वैन बह गयी। पुल के ऊपर बेसली नदी का तेज़ बहाव था। बीच पुल पर पहुंचते ही वैन उफान की चपेट में आकर बह गयी। गांव वालों ने तीन लोगों को तो बचा लिया। लेकिन बाकी चार लोग वैन में ही फंसे रह गए। चारों की मौत हो गयी। मारे गए लोगों में झांसी के ट्रांसपोर्टर ओमप्रकाश पटेरिया, उनकी पत्नी लता और बेटा-बेटी शामिल हैं। बचाए गए तीनों लोगों को मेहगांव में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिवपुरी में मेगोना बड़ा इलाके में 8 साल का अंकित रजक नाम का बच्चा शौच के लिए गया था। उसी दौरान नाले में उफान आ गया और अंकित उसकी चपेट में आकर बह गया। मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन बहाव बहुत तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts