अब्दुल रज्जाक
जयपुर : राजस्थान में शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने उस कार पर गोलीबारी की, जिसमें लिंचिंग में मारे गए पहलू खान का बेटा इरशाद और 2017 में हुए इस वारदात का एक अन्य मुख्य गवाह सवार था. ये लोग सुनवाई के लिए राजस्थान के बहरूद में स्थित एक अदालत जा रहे थे. पहलू खान की पिछले वर्ष गायों की तस्करी के संदेह में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. इरशाद ने अलवर में मामला दर्ज कराया, जिसमें उसने कहा कि ‘कुछ अज्ञात अपराधियों ने उसकी कार पर गोलीबारी की, जब वे लोग सुनवाई के लिए बहरूद जा रहे थे.
इरशाद के साथ मामले का मुख्य गवाह मौजूद था, जिसे अपना बयान दर्ज कराने के लिए अदालत के समक्ष पेश होना था. इसके अलावा कार में अजमत, रफीक, आरिफ और मानवाधिकार कार्यकर्ता असद मौजूद थे. इरशाद ने कहा कि सुबह 9 बजे के करीब एक बिना नंबर प्लेट वाली कार उनसे आगे बढ़ गई और कार में सवार एक बदमाश ने उनसे मामले में गवाह के तौर पर अदालत में पेश नहीं होने के लिए कहा.
उसने कहा कि उसे कार को रोकने के लिए कहा गया, जब उन्होंने कार नहीं रोकी तो बदमाशों ने कार पर गोलीबारी की. इसके कुछ देर बाद, बदमाश बहरूद की तरफ चले गए और पहलू खान का बेटा और गवाह अलवर वापस आ गए. अलवर के पुलिस अधीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी से एकत्रित फूटेज की जांच की जा रही है.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…