फारुख हुसैन
पलिया कलां. विकास कार्यों पर हुए खर्चों का हिसाब किताब न दे पाने वाले ग्राम पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। इससे पहले लम्बे समय तक एडीओ पंचायत द्वारा इस मामले को हल्के में लेने के चलते उनकी जमूकर आलोचना हुई थी। आखिरकार अब उन्होंने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया। जिन पंचायत अधिकारियों को नोटिस जारी हुआ है, उनसे तीन दिन के भीतर आय-व्यय का ब्यौरा प्रिया साफ्टवेयर में दर्ज कराने को कहा गया है।
इनमें अमित सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, भास्कर राय, विक्रम सिंह राना, चंद्रशेखर, निर्भर कुमार झा शामिल हैं। एडीओ पंचायत चैनूराम राना ने बताया कि जिन पंचायत अधिकारियों का हिसाब ठीक है और प्रिया साफ्ट वेयर में फीडिंग करवा चुके हैं उनकी पंचायत में होने वाले विकास कार्यों की योजना भी फीड करा दी गई है। लेकिन अधिकांश पंचायत अधिकारी इस दिशा में सहयोग नहीं दे रहे। अब तक उन्हें समय दिया गया, लेकिन अब आगे कोई रियायत नहीं बरती जाएगी। सभी को नोटिस जारी की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…