Categories: NationalPoliticsUP

अखिलेश सरकार में दो मंत्री शादाब फातिमा और शारदा प्रताप शुक्ल सहित 9 बने सेक्युलर मोर्चा के प्रवक्ता

आदिल अहमद

लखनऊ। पारिवारिक विवाद के बाद आपसी फुट सामने आई और फिर शिवपाल यादव ने अपनी खुद की पार्टी खड़ी कर लिया. आज इस पार्टी के प्रवक्ताओ का नाम घोषित करके एक बार फिर शिवपाल ने सबको झटका दिया है. शिवपाल ने अखिलेश सरकार के दो मंत्रियो सहित 9 नामो की घोषणा किया है. समाजवादी पार्टी से अलग राह पर चल रहे समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के गठन के बाद शिवपाल सिंह यादव ने आज आज बुधवार को 9 प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में उन्होंने अखिलेश सरकार के मंत्रिमंडल में रहे दो बड़े चेहरों को जगह दी है। इसमें शादाब फातिमा और शारदा प्रताप शुक्ल सहित दीपक मिश्रा, नवाब अली अकबर, सुधीर सिंह, प्रो. दिलीप यादव, अभिषेक सिंह आशू, मोहम्मद फरहत रईस खान, और अरविंद यादव के नाम शामिल हैं।

समाजवादी सेकुलर मोर्चा की ओर से शिवपाल ने इन 9 लोगों को अधिकारिक रूप से पार्टी के पक्ष को रखने के लिए नियुक्त किया है। प्रवक्ताओं के लिस्ट जारी करने से एक दिन पहले ही शिवपाल यादव ने समाजवादी सेकुलर मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी और प्रदेश कार्यकारिणी के गठन करने की बात कही थी। इतना ही नहीं सूबे के सभी 75 जिलों के अध्यक्ष की नियुक्ति भी करेंगे। उन्होंने कहा कि वे समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के साथ आगे बढ़ेंगे। लंबे इंतजार के बाद यह कदम उठाया। अब कदम पीछे नहीं खीचेंगे। प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीट पर 2019 के चुनाव में उतरने का ऐलान किया है।

शिवपाल ने अखिलेश यादव का नाम लिए बिना तंज कसते हुए महाभारत और रामायण का जिक्र किया था। उन्होंने इशारों ही इशारों में अखिलेश यादव की तुलना कौरवों से कर दी और कहा कि पांडवों ने कौरवों से पांच गांव मांगा था। मैंने तो सिर्फ सम्मान मांगा था। उन्होंने कहा कि सत्ता पाकर कभी अभिमान नहीं आना चाहिए। मैंने तो कभी कोई पद नहीं मांगा। पार्टी में नेताजी के साथ तमाम उतार चढाव आए, लेकिन हमने मिलकर संभाला।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts