Categories: Crime

SSB ने दो तस्करों के पास पकड़ा लाखों का कपड़ा

फारुख हुसैन

पलिया कलां खीरी। गौरी फंटा. एस एस बी की कम्पनी गौरीफंटा ने उस समय बड़ी कामयाबी हासिल की जब सीमा पिलर संख्या 752 से भारी मात्रा में कपड़ों के साथ दो तस्करों को नेपाल जाने के क्रम में पकड़ा।

सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए कम्पनी के सहायक कमांडेंट ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए एक नाका पार्टी का गठन किया । जब नका पार्टी ने बतायी गयी जगह पर नाका लगाया तो कुछ देर बाद देखा की कुछ तस्कर कपड़ो के बण्डल के साथ आ रहे है तो नाका पार्टी ने उनको रुकने को कहा तो वे भागने लगे लेकिन नाका पार्टी ने पीछा करके दो तस्करो को पकड़ने में सफलता पा ली।

39 वीं वहिनी के कमांडेंट श्री राजीव आहलूवालिया ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्करो ने अपना नाम मदन लाल पिता का नाम शारदा प्रसाद तथा शनि पिता स्व दुजराम बताया दोनों ही तस्कर बनगांव के निवासी है। पकडे गए सामान की कीमत करीब 3,50,000/- रूपये आंकी गयी है।

उन्होंने आगे बताया कि एस एस बी के द्वारा लगातार कार्यवाही से तस्करी पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। और एस एस बी लगातार तस्करो पर दबाब बनाये रखेगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts