हरिशंकर सोनी
सुलतानपुर। धार्मिक पुस्तक के संबंध में अभद्र पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर सीजेएम की अदालत पेश किया गया। जिसकी रिमांड स्वीकृत कर सीजेएम आशा रानी सिंह ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
मामला जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर मजरे गड़रिया डीह गांव से जुड़ा है। जहां के ग्राम प्रधान शान मोहम्मद ने बीते 20 सितम्बर की घटना बताते हुए मुकदमा दर्ज कराया। आरोप के मुताबिक मोहर्रम त्यौहार के दिन मुस्लिम धर्म की पवित्र पुस्तक के संबंध में आरोपी मनीष कौशल ने फेसबुक पर अभद्र पोस्ट कर दिया। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित भीड़ से विवाद की भी संभावनाएं बढ़ गयी,जिसे मौके पर पहुंचकर प्रशासन ने काबू में किया। इस मामले में गांव निवासी मनीष कौशल के अलावा सतीश व कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। मामले में आरोपी कौशल को गिरफ्तार कर पुलिस ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया,जिसे अदालत ने जेल भेजने का आदेश दिया है।
तारिक़ आज़मी डेस्क: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का एक साक्षात्कार अचानक सुर्खियों में…
तारिक़ खान डेस्क: एक शक इंसान की ज़िन्दगी ही नहीं बल्कि पुरे परिवार को बर्बाद…
शहनवाज़ अहमद डेस्क: गाजीपुर में चुनावी बिगुल फुक चूका है। अंसारी परिवार का गढ़ माने…
मो0 कुमेल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी के 'बुलडोज़र' वाले बयान पर…
ईदुल अमीन डेस्क: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा…
आफताब फारुकी डेस्क: दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए…