यशपाल सिंह
आजमगढ़-क्षेत्र के उमरी गणेशपुर गांव में रविवार की रात को एक कच्चे मकान की दीवार ढह जाने से वृद्ध की मलबे में दबकर मौत हो गई। दीदारगंज के सुरहन गांव में भी बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। इससे मलबे में दबकर गृहस्थी के सभी सामान नष्ट व निष्प्रयोज्य हो गए। उमरी गणेशपुर गांव निवासी 65 वर्षीय राज बिहारी गोंड पुत्र रामकेर गोंड पड़ोसी लौटू गुप्त के कच्चा मकान की दीवार के सहारे टिनशेड डाले हुए थे। परिजनों के मुताबिक रविवार की रात वह भोजन कर घर के सामने स्थित टिनशेड के नीचे सो रहे थे। रात लगभग ढाई बजे बारिश के चलते अचानक लौटू गुप्त के कच्चा मकान की दीवार ढह गई। इससे दीवार के पास ही सो रहे राज बिहारी मलबे में दब गए। गांव के लोग जब तक उन्हें बचाने का प्रयास करते कि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस के साथ ही तहसील प्रशासन को दी। सोमवार की सुबह एसडीएम मेंहनगर, तहसीलदार मेंहनगर व गंभीरपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचायतनामा बनाने के बाद वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत वृद्ध खेती बारी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके दो पुत्र बाहर रहकर नौकरी करते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…