यशपाल सिंह
आजमगढ़-दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज बाजार में रविवार की रात को मेडिकल स्टोर व जनसेवा केंद्र का ताला तोड़कर चोर लगभग छह हजार रुपये नकदी समेत दो लाख रुपये का सामान उठा ले गए। वहीं सरायमीर क्षेत्र के नोनारी बाजार में मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान उठा ले गए। चोरी की घटना से आक्रोशित बाजारवासियों ने नोनारी चौक पर जाम कर दिया। एसओ सरायमीर के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।
दीदारगंज थाना क्षेत्र के लारपुर गांव निवासी राम¨सगार यादव की मार्टीनगंज बाजार के जैगहा मोड़ के पास मेडिकल हाल की दुकान है। रविवार की रात को वह दुकान बंद कर घर चले गए। रात में चोर मेडिकल हाल की दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे पांच हजार रुपये नकदी के अलावा लगभग दस हजार की कीमत की दवा भी उठा ले गए। इसी बाजार में ही स्थित सुरहन गांव निवासी अर¨वद यादव पुत्र रामाश्रय यादव की जनसेवा केंद्र का भी ताला तोड़कर चोर अंदर घुस गए। चोरों ने दुकान में रखे लगभग एक हजार रुपये नकदी के अलावा लैपटॉप, फोटोस्टेट, लेमिनेशन, ¨प्रटर मशीन, इनवर्टर, बैट्री, स्टेबिलाइजर समेत अन्य कीमती सामान उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने चोरी हुए सामान की कीमत लगभग दो लाख रुपये का होना बताया है। दोनों दुकानदारों ने सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। पीड़ित दुकानदारों ने प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए अज्ञात चोरों के खिलाफ दीदारगंज थाना में तहरीर दी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…