Categories: CrimeUP

भारत नेपाल सीमा से एस एस बी ने  पकड़ा लाखों का तस्करी का सामान

फारुख हुसैन

पलिया कला खीरी ।भारत नेपाल सीमा के गौरीफंटा बॉर्डर अंतर्गत इन दिनों तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है कहीं कपड़ा कहीं हार्डवेयर तो कहीं खुखरी मेगा श्री पुकार गुटखा आदि की तस्करी इस बॉर्डर से बेधड़क जारी है ! इसी पर रोक रोकथाम लगाने के लिए SSB द्वारा विभिन्न प्रकार की जांच पड़ताल आए दिन होती रहती है इसी क्रम में SSB के कंपनी कमांडर गौरीफंटा को सूचना मिली की सीमा स्तम्भ संख्या 751/5 पर कुछ तस्कर जंगल से कपड़ा लेकर नेपाल जाने वाले है इसी सूचना  कार्यवाही करते हुए कम्पनी कमांडर श्री सोमेन राय के द्वारा एक पेट्रोलिंग पार्टी का गठन किया और तुरंत तस्करी के सामान को पकड़ कर लेन का आदेश दिया। वह जब पेट्रोलिंग बताये गए जगह पर जाकर देखा की कुछ तस्कर नदी के पास बॉर्डर पर पहुच गए है इस पर पट्रोलिंग पार्टी के द्वारा उनका पीछा किया गया तो तस्कर सामान को छोड़कर भागने लगे लेकिन पट्रोलिंग पार्टी ने उनमे से एक को पकड़ने में सफलता प्राप्त कर ली। पकडे गए तस्कर ने अपना नाम प्रेमकुमार पिता का नाम खुशीराम वार्ड नो3 फुलवारी डीजल कैलाली नेपाल बताया है। उसके पास से भारी मात्रा में कपडे बरामद हुए है।

बाकस

39 वीं वाहिनी के कमांडेट  राजीव आहलुवालिया ने बताया कि जवान बारिस के मौसम में भी लगातार गश्ती करके अवध कार्य करने वालों पर शिकंजा कस रहे है । इस पकडे गए सामान की किमत 350000 से अधिक है। इस प्रकार सीमा क्षेत्र में हम लगातार गश्ती करके तस्करी पर अंकुश लगाएंगे।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts