अंजनी रॉय
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में सचिव और सपा मुखिया अखिलेश यादव के करीबी बताए जाने वाले आईएस जुहैर बिन सगीर के खिलाफ यूपी विजलेंस टीम ने भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाते हुए जो जिलों में एएफआईआर दर्ज कराई है। सगीर के खिलाफ यूपी के आगरा और मुरादाबाद में मामले दर्ज कराए गए हैं।
सगीर पर मुरादाबाद और आगरा में तैनाती के दौरान अपनी मौसेरी बहन को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे के पास फतेहाबाद गांव में पड़ने वाली सर्वेक्षित जमीन को दिलवाने और 20 लाख रुपए के लाभ लेने का आरोप है।
गौरतलब है कि बरेली विजलेंस विभाग ने कृषि उत्पादन विभाग में विशेष सचिव (लघु सिंचाई) जुहैर बिन सगीर के खिलाफ मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने और मूंढापांडे थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इन मामलों में अन्य प्राशनिक अधिकारी और कर्मचारी व जमीन कब्जा आरोपी भी शामिल हैं।
विजलेंस का आरोप है कि इन आरोपियों ने अपने पद का दुरुपयोग किया और मुरादाबाद विकास प्रधिकरण के कब्जे वाली 68 हजार मीटर वर्ग जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर उन्हें निजी खाता धारकों को सौंप दिया। विजेलेंस के अनुसार, अफसरों ने सीलिंग के 15 मुकदमों पर अवैध रूप से निर्णय लेकर राजस्व को नुकसान पहुंचाया है। 28 मई 2016 से 23 मई 2017 के बीच ये घोटाला किया गया।
वहीं विजलेंस का सगीर पर आरोप है कि उन्होंने मुरादाबाद जिले में बतौर डीएम रहते हुए अन्य आरोपी नसीमा बानो का जमीन दिलवाकर 20 लाख रुपए का लाभ भी लिया था। दूसरे ओर जब सगीर आगरा जिलाधिकारी के पद पर तैनात थे। उस समय के भ्रष्टाचार के मामलों में भी विजलेंस विभाग ने फतेहाबाद थाने में केस दर्ज कराया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…