Categories: UP

अयोध्या कूच को लेकर राजधानी में डटे तोगड़िया, बोले- मैंने बचायी थी मोदी की मुख्यमंत्री की कुर्सी

अंजनी रॉय

प्रशासन की रोक के बावजूद अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ प्रवीण तोगड़िया अपने हजारों समर्थकों के साथ राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में एकत्रित हुए। समर्थकों को संबोधित करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि सरकार तीन तलाक और एससी एसटी एक्ट पर अध्यादेश ला सकती है तो राम मंदिर के लिए अध्यादेश क्यों नहीं ला सकती। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के मुद्दे पर किसी कोर्ट के आदेश पर निर्भर नही रहेंगे। राम मंदिर के मुद्दे पर ही भाजपा आज 20 प्रदेशो और केंद्र में सरकार में है।

बताते चलें कि प्रवीण भाई तोगड़िया के संगठन अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (अहिप) ने रविवार को हर हाल में अयोध्या कूच का एलान किया था। जिसपर प्रशासन ने पहले ही रोक लगा दी थी। इसके बावजूद आज बड़ी संख्या में समर्थक राजधानी के ईको गार्डन में इकट्ठा हुए। जिसे देखते हुए6 भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।…

aftab farooqui

Recent Posts