सरताज खान
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में बच्ची को स्कूल छोड़कर घर वापस लौट रहे एक कम्प्यूटर कारोबारी से हेलमेट पहने दो बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर सोने का कड़ा व पर्स लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस के अनुसार सचिन छाबड़ा अपने परिवार के साथ कविनगर में रहते है। वह सी ब्लॉक मार्केट में कम्प्यूटर का कारोबार करते है। सुबह वह अपनी बेटी को ए-ब्लॉक स्थित एक स्कूल में वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वह मिगलानी क्लासेस के पास पहुंचे तो एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते तब तक पीछे बैठे एक बदमाश ने उनके ऊपर पिस्टल तान दिया। बदमाशों ने उनसे कड़ा व पर्स देने को कहा और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जिसके बाद बदमाशों ने उनके से कड़ा उतार लिया। लूट को अंजाम देकर बदमाश वहां से आसानी से फरार हो गए। पीडि़त सचिन ने तुरंत ही इस बात की सूचना पुलिस को कॉल कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक रोजन्त त्यागी ने बताया कि पीडि़त की शिकायत पर जांच शुरु कर दी गयी है। घटना स्थल के आस -पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…