सरताज खान
गाजियाबाद। लोनी थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस ने 2 शातिर चोरो को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 2 चोरी के मोबाइल बरामद कर जेल भेज दिया है।
एसएचओ नीरज कुमार सिंह ने बताया कि रामपार्क चौकी इंचार्ज नरेंद्र मलिक ने गुरुवार दिन में दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने 2 दिन पहले नसीब विहार अंबेडकर चौक से रमेश चंद पुत्र मेध सिंह के घर से मोबाइल चोरी किया था। पुलिस ने सन्देह होने पर जतन पुत्र राम केवल निवासी अवंतिका बिहार व अखिलेश पुत्र मानसिंह निवासी अंबेडकर चौक नसीब विहार को हिरासत में लिया।जिनके पास चोरी को दोनो मोबाइल बरामद हुए। एसएचओ ने बताया कि जब दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार किया तो दोनों सरूपा मैरिज होम के पास चाय की दुकान पर चाय पी रहे थे। तभी रमेश के छोटे लड़के जॉनी ने इनके हाथ में अपने पिताजी का फोन देखा तो उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और जामा तलाशी में इनके पास चोरी के दो मोबाइल मिले हैं। जिन्हें पुलिस ने जेल भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…