अंजनी रॉय
देश के पांच उच्च न्यायालयों में बुधवार को नए मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्त कर दी गई है. कानून मंत्रालय की अधिसूचना में दी जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड, सिक्किम, कोलकाता, गुवाहाटी और बंबई उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई है.
आंध्रप्रदेश और तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रमेश रंगनाथ को उत्तराखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. नैनीताल में स्थित उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के एम जोसफ को अगस्त में उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था. उत्तराखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश विजय कुमार बिष्ट को सिक्किम उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है. कोलकाता उच्च न्यायालय के न्यायाधीश देबाशीष के गुप्ता को पदोन्नत कर वहीं पर मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है.
कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश अज्जीकुट्टीरा सोमैया बोपन्ना को गुवाहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. न्यायमूर्ति नरेश हरिश्चंद्र पाटिल को बंबई उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है. इन नई नियुक्तियों के साथ ही देश के सभी 24 उच्च न्यायालयों के पास पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश हो गए हैं.
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…