अंजनी रॉय
बलिया ।। रेवती उत्तर टोला निवासी 55वर्षीय मिथिलेश उपाध्याय को मरौटी मौजा स्थित डेरे पर शनिवार की रात सोते समय अज्ञात बदमाशो ने धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंचे एसओ राकेश कुमार सिंह ने उन्हें सीएचसी रेवती पर भर्ती कराया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल बलिया रिफर कर दिया।जिला अस्पताल से भी रिफर होने के बाद फिलहाल वाराणसी में उनका उपचार चल रहा है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि रात करीब 11बजे तीन बाइक पर आधा दर्जन लोग पहुंच तथा बाइक डेरे से कुछ दूर पहले खड़ा कर घटना स्थल पर पहुंचे तथा वहां सोए मिथिलेश के चेहरे पर धारदार हथियार से हमला करना शुरु कर दिए।शोरगुल होने के बाद हमलावर फरार हो गए।पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर नही मिला है।तहरीर प्राप्त होने के बाद कार्यवाही की जाएगी।फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…