अंजनी रॉय
सभी अधिकारियों को निर्देश, कर्मचारी संगठनों से लगातार कायम रखें संवाद
बलियाः नवीन पेंशन स्कीम के विरोध में कर्मचारियों द्वारा 25 अक्टूबर से की जाने वाली हड़ताल को लेकर जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने एसपी, सीडीओ, एडीएम, एसडीएम समेत सभी विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया है। साफ कहा है कि हड़ताल की तिथि में किसी भी कर्मचारी का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाए। अधिकारी कर्मचारी के अनुपस्थित रहने पर ‘कार्य नहीं तो वेतन नहीं‘ के सिद्धांत का कठोरता से अनुपालन कराया जाए।
शीर्ष स्तर से मिले आदेश का हवाला देते हुए जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा है कि कर्मचारी संगठनों से लगातार संवाद कायम कर नवीन पेंशन स्कीम की भ्रान्तियों का निराकरण कराया जाए। यह भी कहा है कि स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल जैसी आपाल सेवाएं प्रभावित नहीं होनी चाहिए। यह भी सुनिश्चित कराया जाए कि कार्यालय आकर राजकीय कार्य का सम्पादन करने वाले अधिकारी कर्मचारी के साथ अभद्रता नहीं हो। अंत में उन्होंने फिर दोहराया है कि नवीन पेंशन स्कीम के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर कराने पर विशेष फोकस रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…