उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिल्थरारोड-सिकन्दरपुर राजमार्ग पर ढुक्कू ढाले के पास एक ट्रक को ओभरटेक करते समय दो बाईकों की आमने-सामने जोरदार भिड़न्त में ग्राम मलेरा निवासी ऋषिकेश चौरसिया (45) की जहां मौत हो गयी वहीं ग्राम पूर पकड़ी निवासी कन्हैया (22) अचेत हो गया और तुर्तीपार निवासी राजू (18) बुरी तरह चोटिल हो गये। घटना के दौरान ऋषिकेश ट्रक के नीचे चला गया था। उसका हेलमेट चकनाचूर हो गया था।
जानकारी के अनुसार कन्हैया अपनी बाईक पर राजू के साथ सिकन्दर पुर की ओर जा रहा था सामने से मृतक अपनी बाईक से बिल्थरारोड आ रहा था कि रास्ते में ग्राम हल्दीरामपुर के पास ढुक्कू ढाले के पास एक ट्रक को ओभरटेक करने के प्रयास में दोनों बाईको में आमने-सामने जोरदार भिड़न्त हो गयी। घटना के तुरन्त बाद सिकन्दरपुर थाने का एक होमगार्ड का जवान अपनी बाईक से जा रहा था घटना को देख उसी समय पहुंची सेंट जेवियर्स स्कूल पिपरौली की एक वाहन को रोकवा कर सभी चोटिलों को सीएचसी सीयर पर लेकर आया। चिकित्सक ने जहां ऋषिकेश चौरसिया को मृत घोषित कर दिया वहीं अन्य दो चोटिल कन्हैया व राजू को सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना से अवगत उभांव थाने के कोतवाल राजेश कुमार सिंह व चौकी प्रभारी सीयर वाईपी सिंह पुलिस बल के साथ चोटिलों के पहुंचने से पूर्व अस्पताल पहुंच गये थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…