अंजनी रॉय
बिल्थरारोड(बलिया)।। भाजपा गोरक्ष प्रान्त के लघु उघोग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक देवेंन्द्र कुमार गुप्त ने मुख्यमंत्री उ0प्र0के नाम सम्बोधित ज्ञापन बिल्थरारोड एसडीएम राधेश्याम पाठक को दिया।उक्त ज्ञापन में श्रीगुप्त ने कहा है कि तहसील बनने के 25 वर्ष बाद भी सीओ कार्यालय व पुलिस उपाधीक्षक तैनाती नही की गई है। लगभग दो दशक पूर्व तहसील बिल्थरा रोड का सृजन किया गया किंतु संबंधित अधिकारियों के उदासीन रवैया के कारण अब तक बिल्थरा रोड तहसील में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय व पद सृजित नहीं किया गया उन्होंने आगे कहा है कि उपरोक्त कार्यालय के अभाव में पीड़ित पक्षकारों को न्याय के रसड़ा तहसील का गणेश परिक्रमा करना पड़ता है, जनहित में उपरोक्त संदर्भ में वित्तीय वर्ष 2016-17 लेखा शीर्षक 4055 पुलिस पर पूजीगत परिब्यय आयोजनेतर 207 राज्य पुलिस 06 पुलिस विभाग के अनावासीय भवनों का निर्माण 24 बृहद निर्माण कार्य के अंतर्गत उक्त कार्य हेतू रु0 49.46 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति पूर्व में मांगी है।जिसको दिया जाना अति आवश्यक है।
जनहित में बलिया जिले के बिल्थरारोड तहसील में यथाशीघ्र पुलिस उपाधीक्षक सृजनB कर कार्यालय स्थापित कर कार्य प्रारम्भ किया जाना समय की मांग है।
शीघ्र उपरोक्त सन्दर्भ में मुख्यमंत्री जी से मिलकर समस्या निदान की अपील करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…