प्रदीप दुबे विक्की
औराई भदोही जनपद में बुधवार को दिनानाथपुर स्थित श्री रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में औराई बिधायक दिनानाथ भाष्कर द्वारा श्री रामलीला मंचन का शुभारंभ फीता काटकर किया गया।
रामलीला कमेटी कैयरमऊ की प्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला के 46 वे वर्ष की रामलीला दिनांक १०-१०-२०१८ से शारदीय नवरात्रि के प्रथम तिथि से श्री राम लीला का मंचन किया गया।
इस वर्ष की रामलीला का उद्दघाटन बीजेपी बिधायक दीनानाथ भाष्कर (पूर्व मंत्री उ.प्र. सरकार) औराई के द्वारा किया गया।
आज के रामलीला मे नारद तपस्या, इंद्रलोक में हलचल, कामदेव द्वारा नारद जी की तपस्या भंग करने का असफल प्रयास,नारद के मन मे मोह की उत्पत्ति, भगवान विष्णु का उपदेश, विश्मोहिनी विवाह, नारद द्वारा श्री हरि को श्राप, नारद का मोह भंग पश्चाताप तक की रामलीला का मंचन किया गया।
अपने संबोधन में विधायक ने कैयरमऊ के जनता का आभार व्यक्त की ४६ वर्षों से कैयरमऊ की जनता एकत्रीत होकर ऐसे प्रसिद्ध ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन करतें हैं। बिधायक ने कहा कि मै बहुत प्रसन्न हूं की ग्राम सभा के सभी लोग इस महोत्सव के शुभारंभ में उपस्थित रहें। उन्होने कहा कि रामलीला मंचन सिर्फ मनोरंजन ही नही यह आपसी प्रेम और सौहार्द का भी प्रतीक है। इसे हमें अपनी अंतरात्मा मे भी उतारना चाहिए।
कार्यक्रम में अशोक मिश्रा,विनोद तिवारी,अंश कुमार मिश्रा,पवन मिश्रा,अश्वनी मिश्रा और रामलीला के पदाधिकारी एवं अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था भदोही के पदाधिकारी मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…