प्रदीप दुबे
भदोही-चौरी थाना क्षेत्र के वाराणसी-भदोही मार्ग पर ब्रह्म आश्रम के समीप एक तेज रफ्तार बालू लदी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। जिसमें पति की हालत गंभीर बतायी जा रही है। उपचार हेतु दोनो को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनो को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी जनपद के लोहता थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव निवासी भैय्यालाल 30 वर्ष अपनी पत्नी रेखा 26 वर्ष को मोटरसाइकिल से लेकर वाराणसी से भदोही की तरफ आ रहा था। जैसे ही वह भदोही-वाराणसी मार्ग के चौरी बाजार स्थित आश्रम के समीप पहुंचा तभी एक तेज रफ्तार बालू लदी ट्रक ने बाइक सवार दम्पत्ति को धक्का मार दिया। जिससे भैय्या लाल 20 वर्ष का एक हाथ चक्के के नीचे चला गया। तथा मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी भैय्या लाल की पत्नी रेखा देवी 26 वर्ष घायल हो गई। आस-पास के लोगो के सहयोग से बाइक सवार दम्पत्ति को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद भैय्या लाल की हालत गंभीर होने पर पत्नी सहित उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…