प्रदीप दुबे
ज्ञानपुर(भदोही) भदोही खंड( सिंगल लाइन )में अनुरक्षण कार्य होने के चलते आज शुक्रवार को ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया है। जिस कारण कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन व रेगुलेशन किया गया है। ब्लॉक के दौरान प्रातः 7:00 बजे से लेकर सायं 5:30 बजे तक 10:30 घंटे तक रेलमार्ग बाधित रहेगा कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। जिसमें गाड़ी संख्या 11107( यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 11 अक्टूबर) बुंदेलखंड एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग के स्थान पर इलाहाबाद जं०-इलाहाबाद सिटी-वाराणसी जं०के रास्ते चलेगी ।जबकि गाड़ी संख्या 15017( यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 11 अक्टूबर) गाड़ी संख्या 15018( यात्रा करने की तिथि 12 अक्टूबर) लोकमान्य तिलक(ट) गोरखपुर- लोकमान्य तिलक (ट)एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग के स्थान पर इलाहाबाद जं०- इलाहाबाद सिटी-वाराणसीजं० के रास्ते चलेगी। इसी प्रकार से गाड़ी संख्या 15159 (यात्रा करने की तिथि 12 अक्टूबर )गाड़ी संख्या15160( यात्रा प्रारंभ करने की तिथि 11 अक्टूबर)छपरा- दुर्ग -छपरा सारनाथ एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग के स्थान पर इलाहाबाद जं०-इलाहाबादसिटी- मडुवाडीह-वाराणसी जं० के रास्ते चलेगी।वहीं गाड़ीसंख्या 11072(यात्रा प्रारम्भ करने की तिथि 12 अक्टूबर) वाराणसी जं०-लोकमान्य तिलक(ट)कामायनी एक्सप्रेस को वाराणसी जं० पर 90 मिनट के लिए रेग्युलेट किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…