आदिल अहमद
मीरजापुर जनपद के कछवां थाना क्षेत्र के चड़िया गांव में जल जमाव एवम पशु का नाद रखने का विरोध करने पर चली गोली में एक महिला की मौत हो गयी । एक ही पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग जमकर चली लाठी डंडे के प्रहार में घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक के साथ दो लोगो को हिरासत में लिया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडब्ल्यूडी के जमीन पर एक पक्ष यादव बन्धु अपने पशु बांधते थे । वहां जल जमाव को देखते हुए मिट्टी डाली जा रही थी और आज उस पर नाद रखने की तैयारी हो रही थी । इस दौरान सरोज बिरादरी के लोगो ने प्रतिरोध किया । कहा कि अब या पशु का नाद नहीं रखा जाएगा । जिस पर दोनों पक्ष की महिलाओं में विवाद बढ़ गया । इसी दौरान आरोप है कि पूर्व प्रधान पति ने लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी गोली ललदेई यादव उम्र करीब 55 वर्ष के कमर में जा लगी । नजदीक से दागी गयी गोली पेट फाड़ते हुए बाहर निकल गई । महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई । इस घटना से ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया । मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज धनंजय पांडे और थाना अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने लोगों को समझा कर मामला शांत कराया । आरोपियों को लाइसेंसी बंदूक सहित हिरासत में ले लिया । तथा एक अन्य की तलाश हो रही है । घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…