फारूक हुसैन
पलियाकला-खीरी। नगर की अग्रसेन धर्मशाला से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रसेन नवयुवक समिति के तत्वाधान में महाराजा अग्रसेन का नगर के मुख्य मार्गो से जुलूस निकाला गया। जिसमे इस बार महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
अग्रसेन नवयुवक समिति द्वारा नगर की अग्रवाल धर्मशाला से विभिन्न झांकियों के साथ साथ महाराजा अग्रसेन का जुलूस नगर पालिका रोड, माल गोदाम रोड, स्टेशन रोड, मेला रोड होते हुए वापस धर्मशाला में सम्पन्न हुआ। जुलूस में इस बार अग्रसेन महिला समिति की अध्यक्ष कुन्ता अग्रवाल के नेतृत्व में समाज की महिलाओं ने भी भागीदारी की। जुलूस में अग्रसेन नवयुवक समिति के अध्यक्ष अमित गर्ग, महामंत्री रवि गर्ग, कोषाध्यक्ष रोहित सिंघल, दिनेश गर्ग, अतुल अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, राहुल गर्ग, मनीष गर्ग, केडी सिंघल, नवीन जैन, मोहित गर्ग, दिनेश जिन्दल, महिलाओं में संध्या अग्रवाल, मिनाक्षी गर्ग, रेखा अग्रवाल, राधा गर्ग, मंजू जिन्दल, संजू गर्ग, श्वेता गर्ग, वन्दना गर्ग सहित सैकड़ों महिलाए उपस्थित रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…