Categories: UP

नाजायज़ असलहे संग पकड़ा गया इनामी बदमाश

फारूक हुसैन

मोहम्मदी खीरी-कोतवाली मोहम्मदी का 15000 का इनामी अपराधी नाजायज असलहा सहित गिरफ्तार कोतवाली मोहमदी में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस उपाधीक्षक विजय आनंद ने बताया।कि भूपेंद्र कुमार जिला मुजफ्फरनगर का मूल रूप से निवासी है। जिसके ऊपर अनेकों धाराओं में तीन मुकदमा पंजीकृत है।तथा शराब का बड़ा माफिया है। तथा कुछ माह पूर्व 400 पेटी अवैध शराब की बरामदगी इन्हीं के ट्रक से हुई थी।जिसने गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई थी। तथा आज अपने ट्रक की पैरवी खीरी लखीमपुर जा रहा था।मुखबिर की सूचना पर गोमती मोड़ के पास में प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह उपनिरीक्षक जय प्रकाश यादव कांस्टेबल पवन सिंह श्याम सिंह ने गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर एक अदद तमंचा तथा जिंदा कारतूस बरामद हुए अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।

aftab farooqui

Recent Posts