Categories: UP

पलिया और दुधवा में होगी फ़िल्म की शूटिंग


फारूक हुसैन

मुम्बई से पलिया पहुंचे बड़े पर्दे के डायरेक्टर सर्वेश सैनी ने बताया कि वह दुधवा की सुन्दरता को देखते ही उसके कायल हो गये। बताया कि जिसके बाद उन्होंने दुधवा व आस पास के क्षेत्र में अपनी आने वाली फिल्म भगवा कैदी 786 बनाने की ठानी। उन्होंने बताया कि फिल्म मात्र 25 प्रतिशत मुम्बई में बनाई जायेगी 75 प्रतिशत फिल्म दुधवा व आस पास क्षेत्र में तैयार की जायेगी। फिल्म कश्मीर के एक फौजी व उसके परिवार पर आधारित है। इससे पहले वह करीब सौ फिल्मों से ऊपर बना चुके हैं। फिल्म की हीरोइन आलिया खान ने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है। वह फिल्म में पत्रकार की भूमिका में दिखेंगी। फिल्म के जरिये समाज को कट्टरपंथी नेताओं, लव जेहाद व बढ़ते आतंक से किस तरह बचा जा सकता है संदेश दिया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग 25 नम्बर से शुरु होगी जोकि 15 दिसम्बर तक चलेगी। फिल्म में हीरा सरोज कैमरामैन व विजय सैनी कलाकार के रुप में नजर आयेंगे।

aftab farooqui

Recent Posts