रूपेंद्र भारती
घोसी/मऊ/ आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लेमीन के तत्वावधान में बुधवार को दोपहर में घोसी नगर कर करीमुद्दीनपुर स्थित मदरसा समशूल उलूम के पास एक जनसभा फैज अहमद की अध्यक्षता एवं सलमान खान की संचालन में सम्पन्न हुआ।
घोसी नगर के करीमुद्दीनपुर में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य आरिफ इकबाल एडवोकेट ने कहा कि आज मुसलमानों की स्थिति दयनीय है ।उन्हें समाज मे सामाजिक ,आर्थिक एवं राजनीतिक समानता लेने के लिए आरक्षण देने की जरूरत है ।इस आरक्षण को लागू कराने के लिए पूरे प्रदेश में 99 जनसभा कर मुसलमानों को जागृत कर आगे लाकर मौलिक अधिकारों का उपयोग कर वर्तमान सरकार के समक्ष पेश करेंगे।
विशिष्ट अतिथि जौनपुर के जिलाध्यक्ष इमरान बंटी ने कहा कि देश का मुसलमान सामाजिक ,आर्थिक एवं शैक्षणिक रूप से पिछड़ा हुआ है। आज मुसलमानों को कई संगठनों द्वारा परेशान किया जा रहा है जो नही होना चाहिए।इस अवसर पर डाक्टर इकबाल, सालिम खान, जफरुल इस्लाम खान, अरमान, डाक्टर अकबर, साहेब, तबरेज खान, दिलशाद, आमिर खान, फैसल सिद्दीकी, आदिल, बेलाल, हाजी अनवर आज़मी, शफ़क़त, शाद, आलम शमशाद आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…