अनंत कुशवाहा
अंबेडकरनगर : गोलियों की तड़तड़ाहट ने एक बार फिर पूरे जिले में दहशत फैला दी है ,खाकी से वेखौफ़ मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने दिन दहाड़े भीड़ भाड़ वाले इलाके में एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गए ,मौके पर पहुँची डायल 100 ने घायल युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने उसे लखनऊ रिफर कर दिया ,हफ़्ते भर के अंदर बेखौफ अंदाज में घटी दूसरी वारदात ने पुलिस की नाकामी को उजागर कर दिया है.
बताया जा रहा है कि वेवाना थाना छेत्र अंतर्गत ग्राम अशरफ़ा बाद निवासी अरविंद यादव पुत्र राम कृपाल यादव आज अकबरपुर दोषपुर रोड पर घटकना के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट ट्रैक्टर में हवा भरवा रहा था कि मोटरसाइकिल से आये दो अज्ञात बदमाशों ने अरिवंद पर आधुनिक हथियार से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया आसपास के लोग जबतक कुछ समझ पाते बदमाश असलहा लहराते हुए फरार हो गए ,सूचना पर पहुँची डायल 100 ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल ले आई जहाँ उसकी नाजुक हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे लखनऊ रिफर कर दिया ,बताया जा रहा है कि अरविंद को चार गोली लगी है ,हफ्ते भर के अंदर ही जिले में ये दूसरी वारदात है अभी चन्द दिन पहले ही इसी तरह अज्ञात बदमाशों ने बसपा नेता जुर्गाम मेहंदी और उनके ड्राइवर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी थी .
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…