Categories: Crime

उत्तर प्रदेश पुलिस का आशिक मिजाज़ दरोगा, दलित महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप, दरोगा जी हुवे निलंबित

फारूख हुसैन 

लखीमपुर खीरी/लखीमपुर खीरी में पुलिस इनदिनों आशिकी में डूबी है यही वजह है खीरी पुलिस के दारोगा घर मे घुसकर महिला से छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करने के बजाय खुद ही छेड़छाड़ में व्यस्त है। ऐसे आरोप एक शादीशुदा दलित जाति की महिला ने दारोगा पर लगाए है।

तिकुनिया कोतवाली के महाराजनगर गाव का है जहां की रहने वाली एक दलित महिला का आरोप है कि उसके घर गाव का ही बम बहादुर नाम का आपराधिक किस्म का व्यक्ति बदनीयती से घुस आया था जिसका महिला ने विरोध किया तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गया इसकी शिकायत लेकर महिला तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बेलरायां चौकी में शिकायत करने गई जहां बेलरायां चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने महिला की बात सुनकर उसे अपने कमरे में ले जाने को कहा और मोबाइल नम्बर लेने के बाद उससे तख्त पर बैठने को कहा और जब वह उठकर जाने लगी तो इंचार्ज महोदय ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती बैठा उससे अश्लील बातें करने लगे और बाद में उसको फोन करके अश्लील बातें करने का क्रम जारी रहा

इससे परेशान महिला ने एसपी से आशिक मिजाज दारोगा की शिकायत पत्र के साथ बदनियत इंचार्ज महोदय का पूरा किस्सा बताया। इस मामले के सामने आने के बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ निघासन को आरोपो की जाच सौपी है। जिस पर जाच गंभीरता को देखते हुए शुरू भी की गई है फिलहाल आशिक मिजाज दारोगा का आरोपो से जुड़ा मामला सामने आने के बाद विभाग में हड़कम्प है और चौकी इचार्ज को एसपी रामलाल के द्वारा तत्काल निलबित कर दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts