Categories: UP

खंड शिक्षा अधिकारी ने किया मध्यान्ह भोजन का निरीक्षण

फारुख हुसैन

औरंगाबाद – खीरी। विकास खंड पसगवां के मैगलगंज संकुल में खंड शिक्षा अधिकारी पसगवां शमशेर सिंह राणा के द्वारा कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया, साथ ही मैगलगंज स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मध्यान भोजन का निरीक्षण करने के साथ-साथ विद्यालय की छात्राओं व स्टाफ के साथ मध्यान भोजन का स्वाद भी चखा।

पसगवां विकासखंड के मैगलगंज संकुल में खंड शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह राणा ने कई स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। साथ ही मैगलगंज संकुल के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विद्यालय निरीक्षण के साथ-साथ बन रहे मध्यान भोजन का भी निरीक्षण किया गया, यही नहीं खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के स्टाफ के साथ व छात्राओं के साथ बैठकर मध्यान भोजन खाया। बताते चलें कि खंड शिक्षा अधिकारी पसगवां के मिशन पढ़े पसगवां बढ़े पसगवां की तर्ज पर निरंतर विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने के साथ-साथ शिक्षण कार्य में कुशलता लाने के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराते रहते हैं।

pnn24.in

Recent Posts