हर्मेश भाटिया/शाहरुख़ खान
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। बुधवार को बदायूं पहुंचे आजम खान ने खुद को बीजेपी की आइटम गर्ल बताते हुए कहा कि विधानसभा का चुनाव भी मेरे इर्द-गिर्द लड़ा गया और लोकसभा का चुनाव भी वैसे ही लड़ा जाएगा।
मीडिया से बातचीत में लखनऊ के गोमतीनगर में भीमराव आंबेडकर के अपमान मामले में दर्ज एफआईआर पर आजम ने कहा, “मैं बीजेपी की आइटम गर्ल हूं। मेरे ही नाम से विधान सभा चुनाव हुआ। अब मेरे ही नाम पर लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। सुरत-ए-हाल ये है कि मुझे ही याद नहीं कि कहां-कहां मेरे खिलाफ केस दर्ज हैं और कहां कहां से वारंट जारी हुआ है। पहले जमानती होते हैं और फिर गैर जमानती हो जाते हैं। ढूँढता फिरता हूं. कहीं से समन आता है तो पता चलता है।”
गौरतलब है कि सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के खिलाफ बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का मामला दर्ज किया गया है। आजम खान के खिलाफ यह मामला आंबेडकर महासभा की ओर से हजरतगंज कोतवाली में दर्ज कराया गया है। आजम खान ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के खिलाफ विवादित बयान साल 2016 में कैबिनेट मंत्री रहते हुए दिया था।
आजम खान के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर में आजम खान पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री रहते हुए बाबा साहब का अपमान किया और दो वर्गों के द्वेष फैलाने की कोशिश की. आजम खान पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को भूमाफिया कहने का आरोप है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…