अंजनी राय
आजमगढ़ : मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक मदरसा में शुक्रवार की दोपहर को प्रबंधक पुत्र ने मासूम बच्ची संग दुराचार किया। दुराचार की घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दूसरे दिन शनिवार को मदरसे पर पहुंच कर तोड़-फोड़ किया। उन्होंने मदरसा बंद कराने, आरोपित की गिरफ्तारी के साथ ही कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर प्रबंधक के पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पीड़ित मासूम ने ग्रामीणों के साथ घर पहुंची और अपनी मां को आपबीती बताई। परिजनों ने आननफानन बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इधर इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण शनिवार की सुबह मदरसे पर पहुंच गए। उन्होंने मदरसे में तोड़-फोड़ करने के साथ ही मदरसे को बंद कराने व आरोपित प्रबधंक पुत्र के गिरफ्तारी के साथ ही कार्रवाई की मांग करने लगे। तोड़-फोड़ की सूचना मिलते ही मेंहनगर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां के तहरीर पर आरोपित प्रबंधक पुत्र हैदर पुत्र नियाज हैदर ग्राम नियाऊज थाना मेंहनगर निवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है।
विरोध में छात्र भी आए आगे, कहां नहीं पढ़ेंगे मदरसे मे
मदरसे में बच्ची के साथ हुए दुराचार की घटना से शनिवार को मदरसे के छात्र भी विरोध में सड़क पर उतर आए। घटना से भयभीत छात्रों ने उक्त मदरसे में पढ़ने से इन्कार कर दिया। वहीं अभिभावकों ने कहा कि इस घटना के बाद से मदरसे के छात्र सुरक्षित नहीं हैं। वे भी चाहते हैं कि उनके बच्चे इस मदरसे में न पढ़ें। वे अपने बच्चों का दूसरे स्कूल में दाखिला कराने की बात कह रहे थे। मामला दो समुदाय के बीच होने के चलते पुलिस भी एहतियात बरत रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस भी तत्काल हरकत में आ गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…