संजय ठाकुर।
बलिया : शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में बैंको के आस पास अपराधियों के गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में कोतवाली नगर पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी जब स्टेशन रोड़ बलिया स्थित इलाहाबाद बैंक के पास मुखबिर की सूचना पर बैंको के अन्दर भोले भाले व्यक्तियों को ठगी एवं धोखा-धड़ी करके बड़ी नोट को छोटी नोट व छोटी नोट को बड़ी नोट में बदलने के दौरान रुपये चोरी कर लेने वाले अर्न्तप्रांतीय गिरोह के तीन सदस्यों रंजन मिश्रा पुत्र स्व0 जूदागी मिश्रा निवासी गौरेया स्थान थाना भीहटा पटना बिहार,जितेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 विशुनदेव पाण्डेय निवासी गौरेया स्थान थाना भीहटा पटना बिहार व हरेन्द्र तिवारी पुत्र स्व0 गुलाब तिवारी निवासी गौरेया स्थान थाना भीहटा पटना बिहार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3,20,000/- रुपये व 01 अदद मोटर साइकिल पल्सर BR 1 TMP/18445 बरामद किया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
1-रंजन मिश्रा पुत्र स्व0 जूदागी मिश्रा निवासी गौरेया स्थान थाना भीहटा पटना बिहार
2-जितेन्द्र कुमार पुत्र स्व0 विशुनदेव पाण्डेय निवासी गौरेया स्थान थाना भीहटा पटना बिहार
3- हरेन्द्र तिवारी पुत्र स्व0 गुलाब तिवारी निवासी गौरेया स्थान थाना भीहटा पटना बिहार
अनावरित अभियोग-
1- मु0अ0स0-448/18 धारा-420,379,411 भादवि थाना कोतवाली बलिया
2- मु0अ0स0-447/18 धारा-420,379,411 भादवि थाना कोतवाली बलिया
3- मु0अ0स0-446/18 धारा-420,379,411 भादवि थाना कोतवाली बलिया
बरामदगी-
1- 3,20,000/- रुपये (तीन लाख बीस हजार रुपये)
2-01 अदद मोटर साइकिल पल्सर सं0 BR 1 TMP/18445
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1- उ0नि0 रविन्द्र कुमार पटेल एवं उ0नि0 अजय यादव मय कोतवाली पुलिस टीम
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा 20,000/-रु0 नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…