उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत 357 बिल्थरारोड विधान सभा के कुल 372 बीएलओ व 33 सुपरवाईजरों के कार्य की समीक्षा बैठक स्थानीय तहसील के सभागार में गुरुवार को दो सत्रों में की गई। जिसमें 16 बीएलओ अनुपस्थित रहे जिनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारी को पत्र भेजने के लिए आदेश दिया गया।
बैठक में अनेक बीएलओ द्वारा खाते में मानदेय न पहुँचने पहुचने की शिकायत की गई। इसके लिए संबंधित लिपिक को शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया। इस बैठक में एसीओ चकबंदी भागवत सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी नगरा लालजी शर्मा, एडीओ पंचायत परशुराम, सीडीपीओ सीयर सरस्वती शाक्या, मुख्यसेविका सुशीला देवी, रामरानी यादव, राजस्व निरीक्षक सुग्रीव यादव व महेन्दर उपाध्याय बतौर सेक्टर आफिसर मौजूद रहे। अध्यक्षता एसडीएम राधेश्याम पाठक व तहसीलदार संचालन डी एन गौतम ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…