मु० अहमद हुसैन / जमाल
बलिया: सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम ने मांस की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान एक दुकानदार की मुर्गे सहित पूरी जाली जब्त कर उसकी दुकान बंद करा दी, जबकि एक दुकानदार के सामान जब्त करने के बाद पांच हजार जुर्माना वसूल कर छोड़ा। सिटी मजिस्ट्रेट ने साफ कहा है कि मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च या विद्यालय के आस पास मांस की दुकान कतई नहीं रहेगी। ऐसा मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विशुनीपुर में धर्मशाला के पास में ही मांस की दुकान पर सिटी मजिस्ट्रेट पूरी टीम के साथ जा धमके। दुकानदार के कई सामान जप्त लिए गये। इसी तरह अग्रवाल धर्मशाला के पास दुकान से उसके तीन सिलेंडर, दो चूल्हे व तीन बर्तन जब्त कर लिया गया। बाद में पांच हजार रुपए जुर्माना वसूल उसे इस निर्देश के साथ छोड़ा गया कि दोबारा दुकान यहां नहीं लगाएगा। ऐसे सभी दुकानदारों को चेतावनी दी है कि मांस की दुकानों के संबंध में शासन की ओर से जो मानक तय हैं उसी हिसाब से दुकान होनी चाहिए। इस मौके पर नगरपालिका के अशोक सिंह, भारत भूषण, श्याम जी, राजस्व निरीक्षक आदि साथ थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…